फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: मदुरै और चेन्नई के लिए समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों में 1-1 अतिरिक्त फेरा, किन स्टेशनों पर रुकेगी; जानें

Mon, 28 Apr 2025 08:38 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 06067/06068 मदुरै-भगत की कोठी-मदुरै समर स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। मदुरै से यह ट्रेन सोमवार को रवाना हो चुकी है, जो मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने भगत की कोठी से मदुरै और चेन्नई के बीच चलने वाली समर हॉलीडे स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों में 1-1 अतिरिक्त फेरे की घोषणा की है। ये ट्रेनें जालोर और भीलड़ी होते हुए चलेंगी।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 06067/06068 मदुरै-भगत की कोठी-मदुरै समर स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। मदुरै से यह ट्रेन सोमवार को रवाना हो चुकी है, जो मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

1 मई को भगत की कोठी से मदुरै के लिए चलेगी ट्रेन
भगत की कोठी से वापसी में ट्रेन नंबर 06068 एक मई को सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन समदड़ी, जालोर और भीलड़ी होते हुए 3 मई की सुबह 8:30 बजे मदुरै पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 एसी थ्री टियर, 4 स्लीपर कोच और 2 पॉवरकार सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन


चेन्नई के लिए भी चलेगी एक और फेरा
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन नंबर 06057/06058 चेन्नई-भगत की कोठी-चेन्नई समर स्पेशल में भी एक फेरा बढ़ाया गया है। चेन्नई से रवाना हुई ट्रेन मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 06058, बुधवार सुबह 5:30 बजे भगत की कोठी से रवाना होगी और समदड़ी, जालोर, भीलड़ी के रास्ते गुरुवार रात 11:15 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 2 थ्री टियर एसी, 16 स्लीपर और 2 पॉवरकार सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

पढ़ें: बाघिन RBT-2313 ने फलौदी रेंज में दिया दो शावकों को जन्म, कैमरा ट्रैप में दोनों हुए कैद    

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेनें
ट्रेन 06068 भगत की कोठी-मदुरै सुपरफास्ट स्पेशल निम्न स्टेशनों पर रुकेगी जिसमें लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, पाटन, मेहसाणा, साबरमती, आनंद, अंकलेश्वर, उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, धमनगांव, वर्धा, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुड्डुर, सुलूरूपेटा, चेन्नई, तांबरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, वृद्धाचलम, तिरुचिरापल्ली और डिंडीगुल है।
विज्ञापन


ट्रेन 06058 भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट स्पेशल निम्न स्टेशनों पर रुकेगी
लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, पाटन, मेहसाणा, साबरमती, आनंद, अंकलेश्वर, उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, धमनगांव, वर्धा, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुड्डुर और सुलूरूपेटा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें