फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: कॉलेज के प्लेग्राउंड में प्रेमी को बंधक बनाकर प्रेमिका से छात्रों ने किया दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 11:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

घर से भागकर जोधपुर आए दोनों नाबालिग। तीनों छात्रों ने दोनों को खाना खिलाकर मदद का भरोसा दिलाया फिर मौका पाते ही बंधकर बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर नाबालिग के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब 4-5 बजे की है। घर से भागकर आए नाबालिग प्रेमी जोड़े की बेबसी का फायदा उठाते हुए तीन आरोपियों ने प्रेमी को बंधकर बनाकर उसी के सामने नाबालिग के साथ गलत काम किया। दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने नाबालिग प्रेमी के साथ घर से भागकर जोधपुर आई थी। दोनों ने यहां एक होटल में कमरा लिया। यहां भी होटल मैनेजर ने लड़की से गलत हरकत करने की कोशिश की। दोनों को नाबालिग देखकर गलत नीयत के चलते मैनेजर से उन्हें अलग-अलग कमरा दे दिया। कुछ देर बाद मैनेजर गलत नीयत से लड़की के कमरे में पानी देने के बहाने चला गया। वहां वो छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर उसका प्रेमी वहां पहुंच गया। विरोध करने पर मैनेजर ने दोनों का वहां से निकाल दिया। 

वहां से निकाले जाने के बाद दोनों भटक रहे थे। इस दौरान रास्ते में तीन लड़के उन्हें मिले। पावटा सर्किल पर मिले तीनों छात्रों ने नाबालिग जोड़े को मदद का भरोसा दिया। उन लड़कों ने दोनों को खाना खिलाया और रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की बात कही। दोनों उनके साथ चल दिए। कुछ देर बाद जैसे ही  जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने कैंपस के खेल मैदान के पास पहुंचे। लड़कों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और उन्हें कैंपस में मौजूद प्लेग्राउंड में ले गए। लड़के को तीनों ने बंधक बना लिया और नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर तीनों वहां से भाग निकले। सुबह लोगों ने उन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी बाड़मेर जिला निवासी समंदर सिंह, भट्टम सिंह और ओसिया निवासी धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जिस होटल में प्रेमी जोड़ा रुका हुआ था उसके मैनेजर झुंझुनू निवासी सुरेश जाट को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें