Jodhpur: घटना का वीडियो कार के पीछे चल रहे एक सजग नागरिक ने बनाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार को रुकवाया। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।
जोधपुर की सड़कों पर एक सनसनीखेज घटना देखने को मिली, जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद भी वाहन नहीं रोका। कार चालक बाइक को घसीटते हुए महावीर सर्किल से दल्ले खा की चक्की तक ले गया। यह दृश्य जिसने भी देखा, वह दंग रह गया।
विज्ञापन
घटना का वीडियो बना, पुलिस ने रोकी कार
इस घटना का वीडियो कार के पीछे चल रहे एक सजग नागरिक ने बनाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार को रुकवाया। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।
जोधपुर में तेज रफ्तार वाहन बन रहे खतरा
शहर में तेज रफ्तार कारों का कहर कोई नई बात नहीं है। कभी पाल रोड पर डिवाइडर से टकराने की घटनाएं होती हैं, तो कभी भगत की कोठी इलाके में कारें डिवाइडर पर चढ़ जाती हैं। शनिवार को पुलिस की होली की ड्यूटी होने के कारण सड़क पर पुलिस की मौजूदगी कम थी, जिसका फायदा लापरवाह वाहन चालक उठाते नजर आए।
स्पीड नियंत्रण के लिए जोधपुर पुलिस के पास चार इंटरसेप्टर
तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखने के लिए जोधपुर पुलिस के पास चार इंटरसेप्टर हैं, जो दूर से ही वाहनों की गति मापकर चालान बनाते हैं। हालांकि, ये इंटरसेप्टर अक्सर हाईवे पर तैनात रहते हैं, जिससे शहर के अंदर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी पुलिस जवानों पर ही आ जाती है।