फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Jodhpur: कुलसचिव और सहायक प्रोफेसर में मारपीट-गाली-गलौज का आरोप, परस्पर केस दर्ज; एक प्रोफेसर गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 07:16 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

IIT Jodhpur: आईआईटी जोधपुर में शिक्षकों और मैनेजमेंट अधिकारियों के बीच हुई बहसबाजी झगड़े में बदल गई। इस दौरान कुलसचिव और एक सहायक प्रोफेसर ने एक-दूसरे पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया और परस्पर केस दर्ज कराए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आईआईटी जोधपुर डायरेक्टर अविनाश अग्रवाल और दीपक अरोड़ा एसोसिएट प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर में मंगलवार को एक मीटिंग के दौरान हुआ विवाद प्रशासन और शिक्षक वर्ग के बीच गंभीर टकराव में बदल गया। इस मामले में कुलसचिव और सहायक प्रोफेसर ने एक-दूसरे पर राजकार्य में बाधा डालने और अभद्रता के आरोप लगाते हुए परस्पर मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
मीटिंग में कहासुनी से बिगड़े हालात
आईआईटी करवड़ के कार्यवाहक कुलसचिव अंकुर गुप्ता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 2 सितंबर को संस्थान में चल रही मीटिंग के दौरान सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार अरोड़ा और अन्य अधिकारियों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान डॉ. अरोड़ा ने न केवल राजकार्य में बाधा डाली बल्कि जातिगत अपशब्द भी कहे। इसी आधार पर मंडोर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने डॉ. अरोड़ा को गिरफ्तार किया।
 
सहायक प्रोफेसर ने भी दर्ज कराया क्रॉस केस
वहीं, सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक अरोड़ा ने अपनी ओर से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि मीटिंग के दौरान उन्हें अविनाश कुमार अग्रवाल और उनके सहयोगियों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने भी राजकार्य में बाधा डालने का आरोप सामने वाले पक्ष पर लगाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: जर्जर स्कूलों पर कांग्रेस का सदन में जोरदार हंगामा, विधानसभा में पास होगा कोचिंग रेगुलेशन बिल
 

विज्ञापन

आईआईटी जोधपुर - फोटो : अमर उजाला
एसीपी मंडोर कर रहे हैं जांच
मामले की जांच एसीपी मंडोर नगेंद्र कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मीटिंग के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल कुलसचिव की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है।
 
प्रतिष्ठान की छवि पर असर
आईआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान में प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षकों के बीच टकराव ने अकादमिक माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परस्पर आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस की दखलंदाजी ने इस विवाद को और गंभीर बना दिया है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एक और ट्रेनी SI गिरफ्तार, 8 लाख में लिया था पेपर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें