फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 25 फीट दूर जाकर गिरी मासूम, आईसीयू में भर्ती, चालक की तलाश जारी

Wed, 23 Apr 2025 03:34 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

अपनी मम्मी के साथ सड़क किनारे चल रही बच्ची को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका आईसीयू में इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एयरफोर्स क्षेत्र के अरविंद नगर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही एक बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह लगभग 25 फीट दूर जा गिरी। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के वक्त बच्ची अपनी मां के साथ सड़क किनारे जा रही थी। अचानक तेज रफ्तार कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका आईसीयू में इलाज जारी है। इसी बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक अभी भी फरार है। एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Alwar News: पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूटा, जलदाय विभाग के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अरविंद नगर निवासी हिमांशु गुर्जर की पत्नी अपनी बेटी जेश्रवी के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी गई और बच्ची को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी ने घटना को प्रत्यक्ष देखा है या उन्हें वाहन चालक के बारे में जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें