जोधपुर-रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात जवान और अधिकारी
- फोटो : amar ujala
आईएसआईएस के धौलपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के पत्र के बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते यहां आने-जाने वाले यात्रियों की सघन तलाशी ली जा रही है।
दरअसल, जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट घोषित होने के बाद भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। अब यहां आने—जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। तलाशी के चलते यहां आने वाले लोगों में भी अजीब सा डर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, लोगों में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के लिए खुशी भी है। जोधपुर रेलवे सुरक्षा के अतिरिक्त आयुक्त ओपी मीना का कहना है कि मध्यप्रदेश में ट्रेन विस्फोट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।