फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: फर्जी IAS बनकर नाबालिग छात्राओं को फंसाता था, फिर करता था खोटे कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी

Tue, 28 Jul 2026 05:01 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सरकारी नौकरी और बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने का झांसा देकर नाबालिग छात्राओं को अपने जाल में फंसाने वाले फर्जी आईएएस अधिकारी को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को बड़ा अधिकारी बताकर छात्राओं के साथ दुष्कर्म करता था।

 

विज्ञापन
पकड़ा गया फर्जी आईएएस अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुद को फर्जी आईएएस और आरएएस अधिकारी बताकर नाबालिग छात्राओं को झांसे में लेने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने, बोर्ड परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद करने और एयर होस्टेस बनाने का लालच देकर छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को इस संबंध में एक पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2024 में आरोपी ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया। उसने बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ भी पिलाया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पीड़िता की छोटी बहन को एयर होस्टेस बनाने का लालच देकर किराए के कमरे में बुलाया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया। वहीं एक अन्य बहन के साथ अजमेर में भी इसी तरह की वारदात करने का आरोप है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli News: बिजली विभाग की लापरवाही से गई महिला की जान, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को राज उदावत उर्फ अक्की के नाम से आईएएस या आरएएस अधिकारी बताता था। वह कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और लाइब्रेरी के आसपास घूमकर छात्राओं, विशेषकर नाबालिगों के मोबाइल नंबर हासिल करता था। इसके बाद वह उन्हें बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने, सरकारी नौकरी लगवाने और एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर होटलों या किराए के कमरों में बुलाता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष चौधरी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। रातानाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अजीत कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान उम्मेदाराम निवासी लोहावट क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जोधपुर में दो मामले दर्ज हैं, जबकि एक जीरो एफआईआर के आधार पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए अजमेर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें