फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, विरोध के बाद रामेश्वर नगर में अभियान दो दिन टला

Mon, 27 Jul 2026 09:30 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में नगर निगम ने कुड़ी भगतासनी और रामेश्वर नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। रामेश्वर नगर में दुकानदारों के विरोध पर अभियान दो दिन के लिए स्थगित किया गया। समय सीमा के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम दोबारा कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने कुड़ी भगतासनी और रामेश्वर नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। हालांकि, रामेश्वर नगर में दुकानदारों के विरोध के बाद अभियान को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

अतिक्रमण प्रभारी रजनीश बारासा ने बताया कि निगम आयुक्त राहुल जैन और विजिलेंस उपायुक्त जलज घासिया के निर्देश पर कुड़ी सेक्टर-2 में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। यह मामला सीएमओ और वीआईपी शिकायत से भी जुड़ा हुआ था। अभियान के दौरान सड़क सीमा में बने अवैध टीन शेड, चबूतरे और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। जोन 1 से 8 तक के वार्ड प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कई मकानों के बाहर सड़क पर बने अवैध चबूतरों को ध्वस्त किया गया। नगर निगम की कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


पढ़ें:  देश की दुर्लभ सफेद ऊंट नस्ल पर संकट, वैज्ञानिकों ने तैयार किया विशेष प्रजनन समूह; जानें

इसके बाद निगम की टीम ने रामेश्वर नगर स्थित नेशनल हैंडलूम के आसपास अभियान चलाया, जहां लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क सीमा में बने अवैध ढांचों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया और स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा। इस पर निगम अधिकारियों ने आंशिक कार्रवाई के बाद अभियान दो दिन के लिए स्थगित कर दिया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो निगम की टीम दोबारा पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। अभियान के दौरान जोन सहायक प्रभारी तरुण गुजराती, विक्रम पंडित, महेंद्र चौधरी और अशोक विश्नोई सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। टीम के लौटने के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर लगे टीन शेड, अवैध केबिन और अन्य सामान स्वयं हटाना शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण कम होने लगा है और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें