जोधपुर एसीबी की गिरफ्त में जेडीए के तत्कालीन चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी का पीए रतनसिंह गहलोत
- फोटो : amar ujala
जोधपुर विकास प्राधिकरण में 4 साल पहले विकास कार्यों में अनियमितताओं और करोड़ों रूपए के गबन के मामले में भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरों की टीम ने कार्यवाही करते हुए जेडीए के तत्कालीन चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी के पीए को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पीए रतनसिंह गहलोत से सुबह से ही एसीबी कार्यालय में पूछताछ चल रही थी। पूछताछ के बाद एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जोधपुर विकास प्राधिकरण में गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में साल 2012-13 में विकास कार्यों में हुई भारी अनियमितताओं और करोड़ों के गबन के मामले में एसीबी लगातार आरोपियों को गिरफ्तार रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी जगदीश सोनी के नेतृत्व में टीम ने जेडीए के तत्कालीन चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी के पीए रतनसिंह गहलोत को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय लेकर आई।
अब तक चार गिरफ्तार,चेयरमैन का नहीं लगा सुराग
अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी है। अभी जेडीए के तत्कालीन निदेशक अभियांत्रिकी के साथ तत्कालीन चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी फरार चल रहा है। जेडीए ने आरोपियों को कई बार पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर तलब भी किया, लेकिन आरोपी राजेन्द्र सोलंकी एसीबी के समक्ष पेश नहीं हुआ।