सूर्यनगरी में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। बुधवार को दोपहर एक बजे पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में शहर की सड़कों पर खड़ा रहना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। ऐसे में राहत के लिए नगर निगम की ओर से कई इलाकों की सड़कों पर पानी की बौछारें की गई हैं। ताकि गर्मी को थोड़ा कम किया जा सके।
हालांकि, जिले के सभी हिस्सों में गर्मी के हालात इसी तरह के नजर आ रहे हैं। वहीं, गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को उच्च प्राथमिक तक के स्कूलों का समय 11 बजे तक कर दिया है।
बुधवार को जिले में तापमान की बात करें तो सुबह आठ बजे ही जोधपुर शहर का तापमान 35 डिग्री पहुंचा। इसके बाद धीरे-धीरे दोपहर 12 बजे के बाद यह पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के साइट की माने तो गुरुवार तक यह पारा जिले में 44 डिग्री तक रहने वाला है और हीट वेव को लेकर अलर्ट भी किया गया है।