फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हो रहे इस पक्षी को ढूंढने देशभर से यहां आ रहें है एक्सपर्ट

Sun, 05 Mar 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गोडावण - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जैसलमेर का डेजर्ट नेशनल पार्क में 17 मार्च से देश की कई जानी मानी हस्तियां नजर आएंगी। मौका होगा एक ऐसे पक्षी की तलाश और गणना का जिसकी 70 फीसदी आबादी दुनिया में केवल इसी पार्क में पाई जाती है। यह पक्षी है गोडावण, जो राजस्थान का राज्य पक्षी भी है। इसकी गणना का कार्य डीएनपी में 17—25 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और बॉयोलोजिस्ट सुतीर्थ दत्ता भी पहुंच रहें है।
विज्ञापन



साथ ही कई फील्ड बॉयोलॉजिस्ट,बर्ड वैज्ञानिक, डीएनपी अधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी जैसलमेर पहुंचेगें। सर्वे का यह कार्य वाइल्ड लाईफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया और राजस्थान वन विभाग की ओर से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सर्वे का यह कार्य करीब बीस हजार स्कवायर किमी में किया जाना है। गोडावण के सर्वे के लिए आठ स्थान चिन्हित किए गए है। जिसमें म्याजलर, सुदासरी, रामगढ़, मोहनगढ़,रासला, रामदेवरा, पोखरण व बाप सम्मलित है।

गणना के लिए 120 ग्रिड ब्लॉक बनाए गए है। मार्च में गोडावण का प्रजनन काल है इसलिए गणन का यह समय उपयुक्त माना जा रहा है। गणना के लिए कुल 40 टीम बनाई गई है। जो कि स्थानीय लोगों की मदद भी इसमें लेंगी। जानकार बताते है कि यह गणना वैज्ञानिक पद्धति से की जाएगी। इसमें पक्षियों की जानकारी के लिए जीपीएस की मदद भी ली जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार  गोडावण की संख्या 140—150 के मध्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें