फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: अग्निवीर बनकर घर लौटा बेटा, सेना की वर्दी में देख भावुक हुए माता-पिता और बहन, खुशी से झूम उठा परिवार

Tue, 23 Jun 2026 11:29 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

अग्निवीर के रूप में चयनित मोहित व्यास जब प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार घर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माता-पिता ने बेटे को गले लगाकर स्वागत किया, जबकि पूरे मोहल्ले ने उन्हें सम्मान के साथ सिर आंखों पर बिठाया।
विज्ञापन
बेटे को सेना की वर्दी में देख छलक पड़े मां-बाप और बहन के आंसू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सरदार पटेल नगर में सोमवार को गर्व और भावनाओं से भरा एक विशेष नजारा देखने को मिला। अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवा मोहित व्यास प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने घर पहुंचे, जहां परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


सेना की वर्दी में मोहित को सामने देखकर उनके माता-पिता और बहन की आंखें खुशी से नम हो गईं। परिवार ने बेटे को गले लगाकर उसका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पल पूरे परिवार के लिए गर्व, सम्मान और भावनाओं से भर देने वाला रहा। मोहित के घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। परिजनों और परिचितों ने साफा पहनाकर तथा फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: तेज रफ्तार ट्रॉले ने ली चाचा-भतीजी की जान, नाराज ग्रामीणों सड़क जाम की, एम्बुलेंस के शीशे तोड़े
विज्ञापन


मोहित की माता ने बेटे को तिलक लगाकर गृह प्रवेश कराया और आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं पिता राजेंद्र व्यास ने कहा कि बेटे का सेना में चयन होना परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है। मोहित की मां भावुक होते हुए बोलीं कि हर मां का सपना होता है कि उसका बेटा देश की सेवा करे। आज उनका बेटा सेना की वर्दी में देश सेवा के लिए तैयार है, इससे बड़ा गर्व उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में मोहित व्यास का चयन अग्निवीर योजना के तहत हुआ था। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पहली बार घर लौटने पर परिवार और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोहित व्यास की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देश सेवा के जज्बे के साथ सेना में कदम रखने वाले मोहित आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें