फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Accident: बलेसर के पास सड़क हादसा, स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में आठ बच्चे घायल; दो जोधपुर रेफर

Wed, 19 Mar 2025 10:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल बस से बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बस की ट्रक से टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक निजी स्कूल की बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
यह घटना सुबह करीब 9:00 बजे हुई, जब स्कूल बस में स्कूली बच्चे और शिक्षक सवार थे। कुई चौराहे के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक होटल की ओर मुड़ रहा था, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद ट्रक की तेल टंकी से रिसाव शुरू हो गया।

पढ़ें: शहर में पैंथरों की आमद जारी, भूरासिद्ध हनुमान मंदिर के पास दिखे दो पैंथर; लोगों में दहशत
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल बस से बच्चों को बाहर निकाला। दो गंभीर रूप से घायल बच्चों को बालेसर से जोधपुर रेफर किया गया, जबकि 6 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही बालेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


बड़ा हादसा टला
टक्कर के बाद ट्रक की तेल टंकी से रिसाव होने लगा, जिससे आग लगने का खतरा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को तुरंत बस से बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें