फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिल नहीं चुकाया तो सरकारी विभागों की बत्ती गुल करेगा डिस्कॉम

Fri, 03 Mar 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जोधपुर डिस्कॉम मार्च में बकाया बिजली बिल नहीं चुकाने वाले सरकारी विभागों की बत्ती गुल करेगा। डिस्कॉम की ओर से  इसके लिए मार्च महीने में एमनेस्टी स्कीम लागू की जाएगी। यह स्कीम सभी सरकारी विभागों के लिए होगी जिसके तहत बकाया बिल चुकाने वाले विभागों की बकाया राशि पर लागू पूर्ण एलपीएस माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बकाया राशि वसूल करने का पूर्ण जिम्मा डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों को दिया गया। इसके तहत अधिकारियों ने सभी अधीक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द शत प्रतिशत राजस्व वसूली में लग जाएं। सारे काम की उच्च अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्रीमत पांडे ने अभियंताओं से इस सम्बंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर जोन के मुख्य अभियंता अविनाश सिंघवी ने बताया कि जिनके बिजली का बिल बकाया है उन्हें नोटिस दिए जाएंगे। फिर भी यदि बकाया राशि जमा नहीं  कराई जाती है तो बिजली के कनेक्शन काटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें