फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दर्दनाक हादसे में अब तक हो चुकी हैं पांच मासूमों की मौत

Wed, 15 Mar 2017 02:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती झुलसे बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर के बाप थाना क्षेत्र में गैस के सिलेण्डर में रिसाव में लगी आग में झुलसे दो और बच्चों ने दम तोड़ दिया है। इस हादसे में अब तक कुल पांच बच्चों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा जोधपुर के बाप थाना इलाके के अखाधना गांव के आणदरी ढाणी में भोमसिंह के घर में आठ मार्च को हुआ था। इस हादसे में आठ बच्चों समेत कुल 11 लोग झुलस गए थें। 

पुलिस के अनुसार झुलसी ममता कंवर की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसी प्रकार रविन्द्र और बच्ची जेठी कंवर ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। प्रकरण में अब तक पांच बच्चों की जान जा चुकी है। इसमें चार साल का सज्जनसिंह और उसकी दो वर्षीय बहन उषा भी शामिल थी। हादसे में झुलसे अन्य बच्चों का जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती एक और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें