फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: बनाड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा सैटेलाइट हॉस्पिटल अपग्रेड, बेड क्षमता 30 से बढ़ाकर 50 की जाएगी

Mon, 04 Sep 2023 03:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

बाड़मेर का PHC फागलिया, CHC में क्रमोन्नत चित्तौड़गढ़ के दो उप स्वास्थ्य केंद्र को भी अब पीएचसी में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की मण्डोर पंचायत समिति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बनाड को सैटेलाइट चिकित्सालय में अपग्रेड (क्रमोन्नत) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यहां बेड्स क्षमता 30 से बढ़ाकर 50 की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने बाड़मेर जिले की पंचायत समिति फागलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने और चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति गंगरार के उप स्वास्थ्य केंद्र सेमलिया चौराहा और पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ के उप स्वास्थ्य केंद्र आगरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति भी दी है। गहलोत के निर्णय से स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा और आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें