फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: इंदौर से जोधपुर पहुंचा आसाराम, एयरपोर्ट से आश्रम के लिए हुआ रवाना; समर्थक रहे मौजूद

Sat, 15 Mar 2025 02:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: जोधपुर पहुंचने पर कई समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे। कुछ सेवादारों ने सुरक्षा संभाली, जबकि कुछ ने आसाराम का घेरा बनाकर उसे वाहन तक पहुंचाया। इस दौरान आसाराम बिल्कुल खामोश दिखा। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट से बाहर आता आसाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम आज जोधपुर पहुंचा। आसाराम 31 मार्च तक अंतिम जमानत पर है। एयरपोर्ट से वह पाल आश्रम के लिए रवाना हुआ। बता दें कि जोधपुर में सजा काट रहे आसाराम को स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है। इसी बीच आज अचानक वह इंदौर से जोधपुर पहुंचा, जहां समर्थकों ने उसका स्वागत किया। इसके बाद वह पाल आश्रम के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने मनाई होली, खिलाड़ियों और कोच ने जमकर उड़ाया गुलाल; खूब हुई मस्ती

आसाराम ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। फिलहाल वह 31 मार्च तक अंतिम जमानत पर है। उसके जोधपुर पहुंचने पर कई समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे। कुछ सेवादारों ने सुरक्षा संभाली, जबकि कुछ ने घेरा बनाकर उसे वाहन तक पहुंचाया। अक्सर लंबे-चौड़े बयान देने वाला आसाराम इस बार चुप रहा। पत्रकारों के कई सवालों के बावजूद वो एक भी शब्द नहीं बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें