फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को फिर मिली धमकी, इंटरनेशनल नंबर से आई कॉल; FIR दर्ज

Thu, 18 Jun 2026 10:07 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

विवादों में रही फिल्म ‘काला हिरण’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को फिर मिली धमकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोड्यूसर अमित जानी को जान के धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को शहजाद भट्टी बताया और फिल्म के निर्माण से अलग होने की चेतावनी दी। मामले को लेकर जोधपुर के रातानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


रातानाडा थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि फिल्म निर्माता अमित जानी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उन्हें पिछले कुछ समय से लगातार धमकी भरे फोन कॉल मिल रहे हैं। हाल ही में आए कॉल अंतरराष्ट्रीय नंबरों से किए गए थे। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने अपना नाम शहजाद भट्टी बताते हुए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


फिल्म छोड़ने का बनाया दबाव
अमित जानी का आरोप है कि कॉल करने वाले ने उन्हें फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माण से हट जाने के लिए कहा। साथ ही यह भी धमकी दी कि यदि उन्होंने फिल्म से खुद को अलग नहीं किया तो उनके लिए अंजाम अच्छा नहीं होगा। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी उन्हें इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं।

पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए रातानाडा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले नंबरों की कॉल डिटेल, लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कॉल वास्तव में विदेश से किए गए थे या इंटरनेट आधारित किसी अन्य माध्यम का इस्तेमाल किया गया था।

पहले भी विवादों में रही है फिल्म
फिल्म ‘काला हिरण’ पहले भी विभिन्न कारणों से चर्चा और विवादों में रही है। ऐसे में फिल्म के निर्माता को मिली नई धमकियों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यदि धमकी देने वालों की पहचान हो जाती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीट री-एग्जाम से पहले NTA का बड़ा फैसला, बिना बैंक डिटेल अपडेट किए भी मिलेगा एडमिट कार्ड; छात्रों को बड़ी राहत

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, धमकी की इस घटना के बाद फिल्म से जुड़े लोगों और समर्थकों में भी चिंता का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें