फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: जोधपुर की रॉयल वेडिंग में साड़ी पहन कटरीना ने लूटा दिल, राजस्थान के इस पैलेस में रील बना की शेयर

Tue, 29 Nov 2022 02:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

नायका कंपनी के परिवार में आयोजित शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। जिसमें फिल्म और उद्योग जगत की कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत किया।
विज्ञापन
उम्मेद भवन पैलेस में कटरीना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर एक और रॉयल वेडिंग का साक्षी बना। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इस शादी में खास मेहमान बनकर आईं। कटरीना ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में फोटो खींचे और रील्स भी बनाए, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेडिशनल अवतार में कटरीना कैफ ने फैंस का दिल लूट लिया है। 

विज्ञापन

साड़ी में कटरीना ने किया पोज - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उम्मेद भवन में नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर की फैमिली वेडिंग थी। जिसमें कई बॉलीवु़ड सेलिब्रेटिज और उद्योग जगत के नामी दिग्गजों ने शिरकत की। इस रॉयल वेडिंग में कटरीना कैफ मशहूर फैशन डिजाइनर पंकज जौहर के साथ नजर आईं। कटरीना ने स्काई कलर की साड़ी पहनी नजर आईं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सोशल मीडिया पर कटरीना के फोटो और वीडियो उनके फैंस को खासा पसंद आ रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
जोधपुर में तीन दिन चला वेडिंग समारोह
बता दें कि फाल्गुनी नायर के परिवार की शादी समारोह जोधपुर में तीन दिन तक चली। बालसमंद झील में तिलक और मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत का आयोजन हुआ। रविवार को शादी समारोह उम्मेद भवन पैलेस में हुआ। 

 
विज्ञापन

उम्मेद भवन पैलेस - फोटो : Social Media
उदयपुर के बाद जोधपुर रॉयल वेडिंग्स के लिए सबसे खास डेस्टिनेशन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी यहीं शादी की थी। कुछ दिन पहले जाह्नवी कपूर भी एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए उम्मेद भवन पहुंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें