फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Violence: सीएम गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम किए रद्द, कानून व्यवस्था पर बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Tue, 03 May 2022 01:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जोधपुर में भड़की हिंसा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
जन्मदिन के मौके पर पत्नी सुनीता गहलोत ने सीएम अशोक गहलोत को लगाया तिलक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में भड़की हिंसा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। जिले सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बैठक करने के लिए वह सीएमओ ऑफिस पहुंच गए हैं। इस बैठक में पुलिस के सभी आला अधिकारी शामिल होंगे। दरअसल, आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 71वां जन्मदिन है। इस कारण सीएम हाउस में कई कार्यक्रम पहले से तय किए गए थे। जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि कृपया मुख्यमंत्री निवास पर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए न आएं। मुलाकात के सारे प्रोग्राम निरस्त कर दिए हैं। उधर, जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत ने उन्हें तिलक लगाया और शुभकामनाएं दीं।   

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जोधपुर में सोमवार देर रात से जो तनाव पैदा हुआ है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे राजस्थान की, मारवाड़ की परंपरा रही है कि सभी समाज, सभी धर्मों के लोग हमेशा, हर त्योहार पर प्रेम और भाईचारे के साथ रहते हैं। मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि लोग शांति बनाए रखें और तनाव समाप्त करें।
विज्ञापन


PM मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई
मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,  जलदाय मंत्री महेश जोशी, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई दिग्गजों नेताओं ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें। 
  • सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
  • कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ट्वीट कर कहा कि कुशल नेतृत्वकर्ता, ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके शतायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। आपके अनुभव और विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहें ईश्वर से यही कामना है।
  • राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने फोन पर मुख्यमंत्री के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें