फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: सदर बाजार थाने का SHO-ASI 3.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास और ठिकानों पर तलाशी जारी

Wed, 22 Mar 2023 06:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

एसीबी की टीम ने आज जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में ट्रैप कार्रवाई करते हुए सदर बाजार पुलिस थाने के SHO और ASI को 3.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएचओ सुरेश और एसआई नंदकिशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर यूनिट ने बीती देर रात कार्रवाई करते हुए सुरेश पटोलिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी और नन्दकिशोर सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना सदर बाजार, जोधपुर आयुक्तालय, जोधपुर को परिवादी से 3 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी रिपोर्ट पर दूसरे पक्ष के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की एवज में सुरेश पटोलिया और नन्दकिशोर 5 लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहे हैं।

एसीबी IG सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी 
जिस पर एसीबी जोधपुर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.  दुर्गसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह और मनीष वैष्णव ने टीम के साथ देर रात ट्रैप कार्रवाई करते हुए एसएचओ सुरेश पटोलिया और ASI नन्दकिशोर को  परिवादी से 3 लाख 50 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के IG पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस रजिस्टर्ड कर आगे का इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें