फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बोलेरो से बांधकर उखाड़ा रुपये से भरा एटीएम, चंद मिनट में बदमाशों ने की लूट

Wed, 30 Nov 2022 05:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

लूट की वारदात को अंजाम देकर बोलेरो सवार बदमाश पाली की ओर भाग गए। उन्होंने रास्ते में एटीएम से रुपये निकालकर उसे खाली किया और फिर फेंक दिया। मंगलवार सुबह पाली जिले के रोहट थाना इलाके में एटीएम पुलिस ने एटीएम बरामद किया। 
विज्ञापन
जोधपुर में एटीएम लूट की वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बैंक और एटीएम लूट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बदमाश आए दिन लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जोधपुर में सामने आया है। जहां पांच मिनट में बदमाश पूरा एटीएम ही लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात की सूचना पुलिस को बैंक को मिल गई थी। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब बैक के एटीएम लूट की घटना शहर के एयरपोर्ट थाना इलाके के मिनी मार्केट की है। सोमवार देर रात करीब 2 बजे 6-7 नकाबपोश बदमाश बोलेरो में सवार होकर आए। उन्होंने एटीएम के पास में बोलेरो खड़ी की। जिसके बाद गाड़ी से उतरे दो युवक एटीएम तक गए। इसके बाद उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। 

इसके बाद बदमाशों ने एटीएम के आगे गाड़ी को लगाया और एक जंजीर से एटीएम को बांध लिया। एक ही झटके में एटीएम उखड़ गया। जिसके बाद बदमाश एटीएम को गाड़ी में डालकर फरार हो गए। इधर, लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज देखे, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब एक लाख रुपये रखे हुए थे। 
विज्ञापन

 
लूट की वारदात को अंजाम देकर बोलेरो सवार बदमाश पाली की ओर भाग गए। उन्होंने रास्ते में एटीएम से रुपये निकालकर उसे खाली किया और फिर रास्ते में फेंक दिया। मंगलवार सुबह पाली जिले के रोहट थाना इलाके में एटीएम पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद जोधपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें