फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: सोशल मीडिया पर दी सलमान खान को धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा

Thu, 03 Oct 2019 11:08 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
चोपासनी पुलिस स्टेशन के सीआई प्रवीण आचार्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक बदमाश ने फेसबुक पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी भरी पोस्ट शेयर कर दी। इस मामले में जोधपर के चोपासनी पुलिस स्टेशन ने आरोपी बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन



चोपासनी पुलिस स्टेशन के सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि आरोपी ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस पोस्ट को शेयर किया था। 

सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि इस मामले में हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर, पता चला कि यह केवल लोकप्रियता हासिल करने के लिए था। दोनों आरोपी कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। 

पुलिस ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट करने वाले आरोपी का नाम जैकी विश्नोई है। वहीं, उसके दूसरे साथी का नाम जगदीश है। जैकी ने आस-पास के इलाकों में अपने नाम से खौफ पैदा करने के लिए ऐसा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि जांच में सामने आया है कि दूसरे आरोपी जगदीश पर मादक पदार्थों की तस्करी व वाहन चोरी करने के मामले दर्ज है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें