स्वर्गीय कमला पंचोली (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar ujala
प्रमुख साहित्यकार और शिक्षाविद डॉक्टर बद्रीप्रसाद पंचोली की धर्मपत्नी एवं अमर उजाला दिल्ली के संपादक डॉ. इंदुशेखर पंचोली की माताजी श्रीमती कमला पंचोली का बुधवार तड़के अजमेर में निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। बुधवार दोपहर को अजमेर लोहाखान स्थित मोक्षधाम में वैदिक रीति से उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमती कमला पंचोली के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को ढांढ़स प्रदान करने की प्रार्थना की है।