फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: रिश्वत के आरोपी को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग, आक्रोशित लोगों ने उपराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 18 Sep 2024 11:55 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति के नाम झुंझुनू जागृति मंच ने एक ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में ये कहा गया है कि झुंझुनू आयुक्त एक लाख की रिश्वत लेते हुए एसीबी में ट्रैप की गई थी, लेकिन फिर भी भजनलाल सरकार ने उन्हें फील्ड पोस्टिंग दे दी। ये सब भाजपा कि जीरो टॉलरेंस की खोखली बातें है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी झुंझुनू आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जागृति मंच के सचिव अशोक मोदी ने बताया कि भाजपा कांग्रेस दोनों की पहली पसंद के चलते आयुक्त पद पर आसीन है। यह क्यों न माना जाए के आयुक्त दोनों की ही कमाउ पूत है। भाजपा सरकार कहती है हम जीरो टॉलरेंस में काम करते हैं। भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे जो करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। क्यों जनता को गुमराह करती है इसलिए, आयुक्त अनिता खीचड़ को ही परमानेंट झुंझुनू रखा जाए। हालांकि ज्ञापन के माध्यम से मंच ने आयुक्त पर भ्रष्टाचार अनिमियता तथा भू माफिया गिरोह से सांठगांठ के साथ ही अवैध निर्माणकर्ताओं को बढ़ावा देने वाला बताया है।

विज्ञापन


अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू नगर परिषद में आयुक्त पद पर अनिता खीचड़ ने सातवीं बार पद संभाला है। कांग्रेस राज में हजारों शिकायतों के बावजूद यहीं रही और अब भाजपा शासन में भी भ्रष्टाचार की तमाम सीमाएं लांघते हुए अवैध निर्माण कार्यो को गति दी जा रही है। मंच सचिव व अध्य्क्ष ने जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत तथा स्वायत्त शासन विभाग के उप निदेशक विनोद पुरोहित को ज्ञापन सौंपते हुए आयुक्त पद पर इन्हें ही यथावत रखे जाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें