फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: दो दिन पहले ही दुल्हन बनकर आई थी ससुराल, अब कमरे में फंदे से लटका मिला शव; फैली सनसनी

Fri, 13 Feb 2026 09:30 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले में एक नई-नवेली दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है। वह दो दिन पहले ही दुल्हन बनकर ससुराल आई थी। अब उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
दो दिन पहले बनी दुल्हन फांसी के फंदे पर लटकी मिली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले में एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के महज दो दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नवविवाहिता का शव ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


कमरे में फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में गुरुवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सूरजगढ़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।

गोरखपुर की रहने वाली थी नीलू चौहान
पुलिस की ओर से दी हई जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 22 वर्षीय नीलू चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी थी। उसका विवाह 9 फरवरी को स्वामी सेही गांव निवासी धर्मेंद्र बुडानिया के साथ हुआ था। शादी के दो दिन बाद ही नीलू विदा होकर ससुराल आई थी और इसके तुरंत बाद यह घटना हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें- जयपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: पिता ने आठ माह की मासूम बेटी की कैंची से गला काटकर हत्या की, सुसाइड की कोशिश

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
मामला शादी के महज दो दिन बाद का होने के कारण पुलिस ने इसे संवेदनशील मानते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


पीहर पक्ष को दी सूचना, हर एंगल से जांच
पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को गोरखपुर में सूचना भेज दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें