फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: सूदखोरों ने घर पर जड़ दिया ताला, कंपकंपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हुआ ये परिवार

Fri, 31 Jan 2025 07:34 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

सुशील जांगिड़ ने बताया कि उन्होंने पहले चार लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे ब्याज सहित चुका दिया गया। इसके बदले सूदखोर ने उनसे दो खाली स्टाम्प पेपर, पांच चेक और उनके गवाह धर्मेन्द्र से भी पांच चेक और खाली कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।
विज्ञापन
पूरा परिवार घर से बेघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं के सिंघाना कस्बे में सूदखोरों से उत्पीड़ित एक परिवार को इन दिनों कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है। सुशील जांगिड़ अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चों और वृद्ध मां के साथ कई दिनों से घर के बाहर सोने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि एक सूदखोर ने उनके घर पर ताला लगा दिया है। जबकि वह दावा करते हैं कि उन्होंने पूरा कर्ज ब्याज सहित चुका दिया है। इसके बावजूद सूदखोर उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं और उन्हें डराकर और धमकाकर अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


सुशील जांगिड़ ने बताया कि उन्होंने पहले चार लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे ब्याज सहित चुका दिया गया। इसके बदले सूदखोर ने उनसे दो खाली स्टाम्प पेपर, पांच चेक और उनके गवाह धर्मेन्द्र से भी पांच चेक और खाली कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। लेकिन, कर्ज चुकता करने के बावजूद सूदखोर दस्तावेज वापस नहीं कर रहा है और उनका डर दिखाकर उनसे और पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है। जब सुशील ने अतिरिक्त रकम देने से मना किया तो सूदखोर ने उनके घर पर कब्जा कर लिया और मेनगेट पर ताला जड़ दिया।

इस कारण सुशील और उनका परिवार दिन में घर के बाहर इधर-उधर घूमकर समय बिता रहा है।जबकि रात को कड़ाके की ठंड में घर के बाहर सोने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है। सुशील जांगिड़ का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सिंघाना थाने में दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


सुशील जांगिड़ का एसपी ऑफिस से परिवाद मिला था, लेकिन खुद सुशील जांगिड़ ने अभी तक मुझे को शिकायत नहीं की है। सुशील अपनी पीड़ा बताए और दस्तावेज लेकर आए। उसे न्याय दिलाया जाएगा। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राम सिंह यादव, थानाधिकारी सिंघाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें