फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वॉलीबाल प्लेयर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी

Wed, 17 Jul 2024 01:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

इंडियन बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान के 24 साल के वॉलीबाल प्लेयर बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि ये सब तब हुआ, जब वह 17 साल की थी।
विज्ञापन
वॉलीबाल प्लेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं में चिड़ावा थाना क्षेत्र के जोड़िया गांव निवासी एक अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्लेयर जतिन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


युवती ने बताया, साल 2023 में मैं 11वीं कक्षा में थी। तब जतिन मुझे कई बार मिला और मुझे कहा कि तुम बहुत सुंदर लगती हो, मुझसे मीठी-मीठी बातें कर नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी थी। तीन दिसंबर 2023 को वह मेरे घर आया और मुझसे कहा, मैं तुमसे सगाई कर लूंगा और उसने मेरी कुछ फोटो खींची। 

फोटो खींचने के बाद वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा। मेरे साथ मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती करने लगा। मैं रोती गिड़गड़ती तो मुझे शादी करने का झूठा दिलासा देता रहा। जतिन के परिवार वालों ने भी मुझे धमकाया और कहा तू किसी को कुछ नहीं बताएगी। जैसा हम कहें, वैसा ही करेगी। मुझे जबरन लाल जोड़ा पहनकर मेरी मांग भरवा दी। मैंने रोते हुए कहा मैं अभी नाबालिग हूं। पुलिस ने आईपीसी-376, 506, पॉक्सो एक्ट तीन व चार में मामला दर्ज कर जहां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें