मंडरेला थाना पुलिस ने आलमपुरा के दो लोगों को मानसिक विकलांग युवक के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके मानसिक विकलांग बेटे को 14 फरवरी की रात आलमपुरा निवासी बलबीर पुत्र राम सिंह राजपूत (35) और वीरेंद्र सिंह पुत्र शायर सिंह राजपूत (35) ने शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट की और शराब के नशे में उसके साथ कुकर्म किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।