बीजेपी विधायक विक्रम सिंह जाखल
- फोटो : अमर उजाला
झुंझुनूं जिले में जाखल बाईपास के पास जमीन विवाद का मामला है। जहां सरकार द्वारा बाईपास रास्ता निकाला जा रहा है, जिसका भारी संख्या में वहां रह रहे आसपास के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसकी कवरेज लगातार की जा रही है और ग्रामीणों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग भी की जा रही है। नवलगढ़ विधानसभा के बीजेपी विधायक विक्रम सिंह जाखल को शायद खबरें पसंद नहीं आई। इसलिए कह डाला कि मीडिया कुछ भी चला देती है, इन्हें पारदर्शिता का मतलब भी नहीं पता है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार रास्ते की भी बात को लेकर खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जिसको लेकर अभी तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कोई सहमति नहीं बनी है। ऐसे में विधायक को बात के जरिए से रास्ता निकालना चाहिए था। अब यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक द्वारा खुलेआम मीडिया को धमकी दी जा रही है। अब आखिर विधायक क्या साबित करना चाहते हैं कि मीडिया अपना काम न करे या विधायक को जो खबरे पसंद नहीं आती हैं, वह खबरें न चलाएं।