फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu Bypoll: नाराज BJP कार्यकर्ता बोले- हमारा हाई कमान बबलू चौधरी, 23 तारीख को करेंगे निर्दलीय नामांकन

Sun, 20 Oct 2024 05:05 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu Assembly Bypoll: कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी हाई कमान ने बबलू चौधरी के साथ न्याय नहीं किया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम तन-मन-धन से बबलू चौधरी के साथ हैं।
विज्ञापन
टिकट बंटवारे की घोषणा के बाद झुंझुनू बीजेपी में बगावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भाजपा नेता बबलू चौधरी के आवास पर आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे और पार्टी के फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि भाजपा ने गलत प्रत्याशी चुना है और अगर पार्टी ने जल्द ही टिकट वापस नहीं लिया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। बबलू चौधरी के समर्थकों ने स्पष्ट कर दिया है कि 23 तारीख को चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगे।

विज्ञापन

 
कार्यकर्ताओं में नाराजगी की वजह
इस बार झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र भाम्बू को प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद भाजपा नेता बबलू चौधरी के समर्थक भड़क उठे हैं। चौधरी के निवास पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान सभी ने टिकट के फैसले पर असहमति जताई। कई कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा भी की।
 
हमारा हाई कमान बबलू चौधरी है
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी हाई कमान ने बबलू चौधरी के साथ न्याय नहीं किया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम तन-मन-धन से बबलू चौधरी के साथ हैं। हमारे लिए बबलू चौधरी ही हमारे हाई कमान हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी ने धनबल के प्रभाव में आकर गलत उम्मीदवार चुना है, जबकि बबलू चौधरी जनता और कार्यकर्ताओं के दिलों में बसे हुए हैं।
विज्ञापन

 
भाजपा के लिए खतरे की घंटी
भाजपा के इस आंतरिक विद्रोह ने चुनावी समीकरणों को बदलने के संकेत दे दिए हैं। झुंझुनू में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के लोगों ने बबलू चौधरी के समर्थन में हुंकार भरते हुए भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि अगर पार्टी ने टिकट का फैसला नहीं बदला, तो वे बबलू चौधरी के निर्दलीय चुनाव लड़ने के निर्णय का समर्थन करेंगे।
 
23 अक्तूबर को निर्दलीय नामांकन
कार्यक्रम के दौरान बबलू चौधरी के समर्थकों ने घोषणा की कि चौधरी 23 अक्तूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। यह भाजपा के लिए एक गंभीर चुनौती हो सकती है, क्योंकि अगर चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरते हैं, तो भाजपा के वोटों में बंटवारा तय है, जिससे चुनावी नतीजों पर गहरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें