फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनूं में आफत की बारिश: मूसलाधार वर्षा से ढह गया गरीब का आशियाना, जलभराव से डूबे बाजार और घर

Wed, 05 Aug 2026 09:19 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। अडूका गांव में एक गरीब परिवार का मकान ढह गया, जबकि सुलताना समेत कई इलाकों में जलभराव से बाजार और रिहायशी क्षेत्र डूब गए।
विज्ञापन
झुंझुनूं में मानसून का कहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले में मंगलवार देर रात तक मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आया। झुंझुनूं, चिड़ावा, सुलताना और नवलगढ़ सहित जिले के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कहीं गरीब परिवार का आशियाना ढह गया तो कहीं बाजार और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


गरीब परिवार का मकान ढहा
बारिश के बीच सबसे मार्मिक घटना अडूका गांव में सामने आई। यहां लगातार बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मकान भरभराकर ढह गया। पीड़ित कैलाश फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका दो कमरों का छोटा-सा मकान था। लगातार हुई बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया और मंगलवार को उसका एक कमरा पूरी तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान ढहने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

सुलताना में बाजार और घरों में घुसा पानी
इधर, सुलताना कस्बे में भी तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। निचले इलाकों के साथ मुख्य बाजार में कई फीट तक पानी जमा हो गया। कई दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुसने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए पंप लगाकर पानी की निकासी शुरू कराई गई, लेकिन रुक-रुककर जारी बारिश के कारण राहत कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  IAF की 'मास्टरक्लास': राफेल और सुखोई की ताकत देखने जोधपुर आ रहे आधा दर्जन देश, पाक सीमा पर होगा महा-अभ्यास
विज्ञापन


खेत लबालब, किसानों में खुशी और चिंता दोनों
ग्रामीण क्षेत्रों में खेत-खलिहान पानी से लबालब नजर आए। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है, लेकिन कुछ स्थानों पर अत्यधिक जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई जगह वाहन पानी से भरे गड्ढों में फंसते दिखाई दिए। जिलेभर में सावन की झड़ी जारी रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन लगातार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें