फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News : स्क्वाड्रन लीडर गटारी संभालेंगे गणतंत्र दिवस परेड की कमान, झुंझुनू के वीर को मिली जिम्मेदारी

Sun, 19 Jan 2025 11:44 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

इस बार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना के परेड कमांडर की जिम्मेदारी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर महेन्द्र सिंह गराटी निभाने वाले हैं। जिले के पठाना गांव के रहने वाले गराटी ने इस अभूतपूर्व जिम्मेदारी को लेकर कहा, यह मेरे लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पठाना गांव निवासी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर महेन्द्र सिंह गराटी इस बार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह में वायु सेना के परेड कमांडर की जिम्मेदारी निभाएंगे। महेंद्र सिंह की शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुई। वर्ष 2011 में वे एनडीए के लिए चयनित हुए। इसके बाद 2014 में नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे खड़कवासला से ऑफिसर का प्रशिक्षण लिया। गणतंत्र दिवस पर्व पर एयर फोर्स परेड की कमान का मौका मिलने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है। मुझे खुशी है कि मेरे परिजन व जिलेवासियों का समर्थन मेरे साथ है।
विज्ञापन


परेड की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए महेन्द्र सिंह ने बताया कि सेना में सामान्य रूप से दिन की शुरुआत जल्दी होती है लेकिन इस विशेष अवसर के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह दोपहर और शाम को उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंडिया गेट पर तैयारी की जा रही है। परेड में चार अधिकारी व 144 वायुसैनिक शामिल होंगे।

महेंद्र सिंह के बड़े भाई डॉ. राजेश गुर्जर ने बताया कि उनके दादा हरिद्वार लाल गुर्जर ने भारत-पाक युद्ध 1965 में शहादत दी। वहीं पिता बाबूलाल गराटी हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें