फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: भांजे की शादी में नाचते समय हुई मामा की मौत, मातम में बदलीं खुशियां; डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

Wed, 24 Apr 2024 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu News: झुंझुनू में भांजे की शादी में मामा की नाचते हुए अचानक मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां गम में बदल गईं। डॉक्टरों ने मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
नाचते हुए मामा को हुआ कार्डियक अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनू में भांजे की शादी में नाचते-नाचते मामा अचानक नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला झुंझुनू जिले के नवलगढ़ उपखंड के लोछवा की ढाणी का है। जहां शादी का जश्न मातम में बदल गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कमलेश ढाका परिवार के सदस्यों के साथ 20 अप्रैल को भांजे की शादी में भात भरने के लिए लोछवा की ढाणी गए थे। भात भर दिया था। भात भरने के बाद कमलेश चाक-पूजन के दौरान सिर पर मटकी रखकर मस्ती से नाच रहे थे। इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आ गया और कमलेश नीचे गिर गए।

इसके बाद तुरंत कमलेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की बात बताई है। शादी में भात भरने आए मामा की अचानक मौत के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं और पूरे घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें