फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: प्रेम विवाह में बहनोई की हत्या, चूरू और झुंझुनू पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

चूरू और झुंझुनू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्याकांड की जांच के लिए 1 एएसपी, 1 सीओ, और 6 एसएचओ के पर्यवेक्षण में कुल 10 टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के ग्राम महपालवास में बहन का प्रेम विवाह करना उसके भाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने साले के साथ मिलकर बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त की थी। अब पुलिस ने चार अन्य मुख्य आरोपियों रिंकु, दक्षित, सुमित, और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने अपनी मॉनिटरिंग में इस हत्याकांड की जांच के लिए 1 एएसपी, 1 सीओ, और 6 एसएचओ के पर्यवेक्षण में कुल 10 टीमों का गठन किया था। पुलिस ने इन टीमों के सहयोग से हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।

जिस पर गठित टीम ने 200 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ और 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके परिणामस्वरूप आरोपी रिंकु, दक्षित, सुमित और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इन चारों आरोपियों को गांव मेहरासर थाना सरदारशहर से चूरू पुलिस और झुंझुनू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें