फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: BJP की पूर्व सांसद संतोष अहलावत का विवादित बयान; PM मोदी को वोट न देने वालों के लिए कही ये बात

Sun, 31 Mar 2024 10:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला मामला झुंझुनू जिले की सूरजगढ़ विधानसभा में देखने को मिला। यहां भरे मंच से वोट देने के लिए धमकी देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद संतोष अहलावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र में सभी को अधिकार है अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करने का, लेकिन झुंझुनू जिले की सूरजगढ़ विधानसभा में वोट के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने भरे मंच से खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि मोदी को वोट नहीं दिया तो पांच साल घुसने नहीं दूंगी।

विज्ञापन


झुंझुनू जिले की सूरजगढ़ विधानसभा में लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कार्यकर्ता सभा आयोजन किया गया। पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में तो मुझे आप लोगों ने कत्ल कर दिया। ये आखिरी मौका है। अगर इस बार भी चूक गए तो मैं फिर स्कूल चलाऊंगी। पार्टी से भी बोल दूंगी कि मेरे बस की बात नहीं। भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने मुझे अपनी बेटी दी है। वो मेरे संबंधी हैं। वो जितने मेरे हैं उतने ही आपके भी हैं।

सभी अधिकारी कर्मचारी कान खोलकर सुन लें] मेरे किसी कार्यकर्ता को परेशान किया तो ठीक नहीं होगा। जो प्रधानमंत्री मोदी को वोट नहीं देगा, उस आदमी को कोई हक नहीं कि सूरजगढ़ विधानसभा में कुर्सी पर बैठकर नौकरी करे। पांच साल घुसने नहीं दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें