बाजार में बदमाशों को घुमाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
झुंझुनू जिले के गुढ़ा कस्बे में व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरेबाजार बदमाशों की परेड कराई। बदमाशों ने भोड़की की चौराहे पर सात मई को एक फयरिंग करते हुए एक व्यापारी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों रवि, देवेंद्र, संजय और मोहित को गिरफ्तार किया।
झुंझुनू पुलिस ने बदमाशों को सबक सिखाने के लिए बीच बाजार जुलूस निकाला। लोगों को मैसेज दिया कि बदमाश पार्वती जैसे लोगों के साथ ऐसा ही होगा। व्यापारी, आमजन इनसे न घबराएं। पुलिस ने कोर्ट में पेशी पर ले जाने के पहले बदमाशों को बाजार में घुमाया।
गौरतलब है कि गत 7 मई को किराना व्यापारी जितेंद्र गुप्ता दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बदमाश वहां आए और डर दिखाते हुए फायरिंग की थी। उन लोगों ने पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।