फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: बीकानेर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड में जिंदगी से परेशान होने की

Tue, 21 May 2024 02:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू

सार

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के हॉस्टल में एक नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा झुंझनू की रहने वाली थी और थर्ड ईयर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए बीकानेर गई छात्रा ने पीबीएम अस्पताल के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिले के बगड़ की रहने वाली ज्योति नर्सिंग थर्ड ईयर की छात्रा थी। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।

विज्ञापन


जेएनवी कॉलोनी के एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया कि ज्योति के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या की बात लिखी गई है। युवती के पिता सुरेश कुमावत बेंगलुरू में काम करते हैं। आत्महत्या की सूचना मिलने पर चाचा विशाल बीकानेर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है आज शाम बगड़ में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें