फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: पत्रकारों से बातचीत में बोले डोटासरा- झुंझुनू से कोई भी लाट साहब चुनाव लड़े, जीतेंगे तो हम ही

Sun, 15 Sep 2024 06:13 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राज्य में विधानसभा उपचुनावों को लेकर झुंझनू सीट के बारे में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा चाहे किसी भी लाट साहब को यहं से चुनाव लड़वा दे, जीतेगी तो कांग्रेस ही।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने आज झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना था कि भाजपा झुंझुनू से किसी को भी चुनाव लड़ाए लेकिन जीतेंगे तो हम ही। दरअसल जयपुर से बीकानेर जाते समय फतेहपुर के सालासर ओवरब्रिज के पास कांग्रेस पदाधिकारियों ने डोटासरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया था। इस अवसर पर डोटासरा ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


पत्रकारों द्वारा जब उनसे पूछा गया कि झुंझुनू में उपचुनाव होना हैं, भाजपा राजेंद्र राठौड़ को यहां से चुनाव लड़वाना चाहती है लेकिन वे मना कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि भाजपा किसको चुनाव लड़वाती है यह तो भाजपा जाने लेकिन वहां से तो जीतेंगे हम ही, चाहे कोई लाट साहब आ जाए। 

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रमण करने में लगे हुए हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि आखिर उन्हें क्या करना है। सरकार में हर कोई अपनी मनमानी कर रहा है, पिछले 70 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार है, जिसे पता ही नहीं है कि सरकार कौन चला रहा है। राज्य में ब्यूरोक्रेसी हावी है और भाजपा की सरकार चुनाव कराने से डर रही है। सरकार का कहना है कि पंचायती राज चुनाव से पहले परिसीमन करवाएंगे लेकिन इनको सीमा ज्ञान का पता ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें