फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शराब के नशे में धुत आरोपी ने मामूली विवाद में मेहमान को चाकू मारा

Wed, 19 Feb 2025 04:34 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

शादी समारोह में खाने की बात को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत आरोपी ने दिल्ली से यहां आए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मंड्रेला कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मंगलवार देर रात दिल्ली से शादी में शामिल होने आए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के अनुसार मृतक की पहचान रमेश पुत्र दुलीचंद भार्गव निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंड्रेला आया था। समारोह के दौरान कस्बे के वार्ड 19 निवासी राजू भार्गव के साथ उसका किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद खाने को लेकर हुआ था और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान नशे की हालत में आरोपी राजू भार्गव ने रमेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद रमेश को इलाज के लिए बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही रमेश ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है और आरोपी राजू भार्गव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह शराब के नशे में हुए आपसी विवाद को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें