फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: पंचायत में हुआ 1.28 करोड़ रुपये का घोटाला, बीडीओ और सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज; जानें

Sun, 16 Feb 2025 10:22 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

रिपोर्ट में बताया गया कि इस भुगतान के बारे में जांच करने के लिए और भुगतान का रिकॉर्ड लेने के लिए कई बार पंचायत समिति की टीम पंचायत भवन गई, लेकिन वहां पर बीडीओ पीयूष भारद्वाज नहीं मिले। ना ही जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हो रहे हैं और ना ही रिकॉर्ड दे रहे हैं।
विज्ञापन
सरपंच सुमन देवी व बीडीओ पीयूष भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ग्राम पंचायत में एक करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत की सरपंच और बीडीओ ने मिलकर एक करोड़ 28 लाख रुपये गबन कर लिया। घोटाले की बात की जानकारी मिली तो उच्चधिकारियों के निर्देश पर सदर थाने में सरपंच और बीडीओ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। आरोपी बीडीओ पीयूष भारद्वाज पर अनियमित भुगतान के मामले को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि, बीडीओ  का कहना है कि उसने किसी भी प्रकार का कोई गबन नहीं किया है।
विज्ञापन


सरपंच और बीडीओ के खिलाफ केस दर्ज
झुंझुनूं पंचायत समिति के विकास अधिकारी करणीराम ने उदावास पंचायत में एक करोड़ रुपये से अधिक के गबन को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उदावास बीडीओ पीयूष भारद्वाज ने 1 करोड़ 28 लाख 43 हजार 95 रूपए के 747 भुगतान अलग-अलग संविदा कर्मचारी के खातों में भुगतान किया है, जो अनियमित भुगतान की श्रेणी में माने गए। कोई भी भुगतान सरपंच की सहमति के बिना नहीं होता। इसलिए सरपंच सुमन देवी और बीडीओ पीयूष भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

फर्जी भुगतान पर बीडीओ पहले भी हो चुका है सस्पेंड
रिपोर्ट में बताया गया कि इस भुगतान के बारे में जांच करने के लिए और भुगतान का रिकॉर्ड लेने के लिए कई बार पंचायत समिति की टीम पंचायत भवन गई, लेकिन वहां पर बीडीओ पीयूष भारद्वाज नहीं मिले। ना ही जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हो रहे हैं और ना ही रिकॉर्ड दे रहे हैं। जिसके चलते अब एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बीडीओ पीयूष भारद्वाज को इससे पहले इंडाली में करीब 90 लाख और प्रतापपुरा पंचायत में करीब 20 लाख से ज्यादा के अनियमित भुगतान पर सस्पेंड किया गया था। हालांकि कोर्ट ने उनके निलंबन पर स्टे लगा दिया था।
विज्ञापन


बीडीओ बोला- पंचायत समिति के पास सारा रिकॉर्ड है
पीयूष भारद्वाज उदावास में बीडीओ पद पर कार्यरत है। उनके पास इंडाली और प्रतापपुरा पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार था। वीडीओ पीयूष भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने किसी तरह का गबन नहीं किया है। जो भुगतान किया गया है, उनके कार्य मौके पर मौजूद है। पंचायत समिति के पास सारा रिकॉर्ड है। एफआईआर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वे हर प्रकार की जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें