फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: अपहरण का अनोखा मामला, बदमाशों ने गलती से दूसरे युवक को किया किडनैप, फिर छोड़कर भागे

Tue, 10 Sep 2024 08:22 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब अपहरण मामला सामने आया है। अपहरणकर्ता किसी अन्य युवक का अपहरण करने आए थे, लेकिन गफलत के चलते वे गलती से एक और युवक को किडनैप कर ले गए। अपहरणकर्ता की कार ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ी और पुलिस की गाड़ी तथा अन्य बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अपहरण करता गाड़ी छोड़कर भागे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र से एक युवक का अपहरण का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ता किसी और युवक का अपहरण करने आए थे, लेकिन गफलत के चलते दूसरे युवक का अपहरण कर ले गए। हालांकि अभी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। कार में सवार होकर भागते बदमाशों ने खेतड़ी पुलिस थाने के सामने की गई नाकाबंदी को तोड़ने के साथ पुलिस की गाड़ी और अन्य बाइक को टक्कर भी मार दी।
विज्ञापन


उदयपुरवाटी के दीपपुरा गांव से बाइक सवार को स्कॉर्पियों गाड़ी में डालकर किया अपहरण
दरअसल उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के ककराना निवासी मनोज नामक युवक का दीपपुरा गांव के पास से उस समय गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग ब्लैक स्कॉर्पियों वाहन में डाल किडनैप कर ले गए। जब वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। अपहृत युवक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में बैठे बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया। बेरहमी से मारपीट की। उसका नाम पता पूछा तो पता चला कि संभवत किसी दूसरे को अपहरण कर ले आए। इधर, उदयपुरवाटी से किनडैप की घटना पर पुलिस थानों को अलर्ट किया। पास पड़ोस के थाना पुलिस की ओर से रास्तों में नाकाबंदी करवा दी गई है।

बांसियाल की पहाड़ियों के पास अपनी स्कॉर्पियो छोड़ खुद हुए फरार
पुलिस ने भागते बदमाशों का लगातार पीछा जारी रखा तो बदमाशों को लगा कि वह घिर चुके हैं, क्योंकि जिस रास्ते से गाड़ी लेकर भाग रहे थे। वह पहाड़ियों का पथरीला दुगर्म रास्ता था। शीघ्र पकड़ जाने के डर और आगे वाहन को चलाने में दिक्कत होते अपहरणकर्ता ने बांसियाल की पहाड़ियों के पास अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर पैदल ही पहाड़ियों की ओर भाग गए। इधर, पीछा करती पुलिस ने छोड़ गए वाहन की तलाशी लेने के बाद जब्त किया। उदयपुरवाटी पुलिस ने गाड़ी को सीज कर बदमाशों की खोजबीन सरगरर्मी से करने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना
दोस्त का अपहरण करना चाहते थे बदमाश पुलिस का कहना है कि गफलत संभवत यूं हुई होगी कि जिस मनोज नामक युवक का अपहरण करके बदमाश ले गए थे वह अपने राजू नामक दोस्त की बाइक मांगकर लेकर दीपपुरा की तरफ गया था।उदयपुरवाटी थाना प्रभारी राजेश चौधरी के मुताबिक बदमाश संभवतया इसी युवक का किडनैप करने के लिए आए थे।जब उनको पता लगा कि उन्होंने किसी गलत युवक को उठा लिया तो उसको वापस पटक कर भाग गए। पुलिस इस बात को खंगानले में लगी है कि अपहरणकर्ता दूसरे का अपहरण क्यों कराना चाहते थे और घटना को अंजाम देने वाले युवक कौन थे। फिलहाल पुलिस अपहरणकर्ता की चुंगल से बचे युवक से आरोपियों का हुलिया बनवाने तथा जब्त की गई गाड़ी के कागजातों के आधार पहचान करने में जुटी है।उदयपुरवाटी सीआई राजेश चौधरी का कहना है कि पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें