सभा को संबोधित करते हुए मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने इशारों-इशारों में कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को नाबालिग करार देते हुए कहा कि हम पर नाबालिग प्रत्याशी थोप दिया गया है। उनका कहना था कि अपने आप को कांग्रेस का ठेकेदार समझने वाले कान खोलकर सुन लें, यदि हिंदुस्तान में कांग्रेस का कोई ठेकेदार है तो वह मुसलमान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमसे ही शुरू होती है। चौपदार ने कहा कि हम यह नहीं होने देंगे कि वोट हमारा और नेतागिरी आपकी, यदि हम वोट देंगे तो नेतागिरी भी हमारी ही होगी। आगे उन्होंने कहा कि यदि किसी के दिमाग में कोई गलतफहमी हो तो निकाल देना। उन्होंने खुला चैलेंज देते हुए कहा कि मैं अकेला घूमता हूं। सरकार ने एक गनमैन दे रखा है, वह भी कल से घर पर छोड़ दूंगा और खुला ही घूमुंगा जो करना है, वह कर लेना।
कांग्रेस का पलटवार
चौपदार के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कहा कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा और एमडी चौपदार भाजपा की बी टीम का हिस्सा हैं। राजेंद्र सिंह पहले लाल डायरी का मनगढ़ंत मुद्दा लाए थे, चुनाव खत्म होते ही लाल डायरी भी गायब हो गई। वैसे भी एमडी चौपदार को डेढ़ साल तक अगर मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष बना रहना है तो जैसा भाजपा बोलेगी वैसा ही वो करेंगे। मुस्लिम समाज सब समझता है, सब जानता है, कौन, किसके लिए क्या कर रहा है, मुस्लिम समाज इनकी बातों में नहीं आएगा।
उपचुनाव में जुबानी जंग,,