फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: किरायेदार महिला से दुष्कर्म का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu News: झुंझुनू पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि मकान मालिक द्वारा उसके साथ जबरन घर में घुसकर गलत हरकत की गई थी। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू कोतवाली थाना पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सदर थाना इलाके के दोरादास निवासी हरिराम 38 पुत्र बुधराम जोगी को पकड़ा है। सीआई राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि आरोपी ने करीब 2 महीने पहले रात के समय खुद के मकान में किराए से रह रही एक महिला से रेप किया था।

विज्ञापन


इस संबंध में 22 दिसंबर 2023 को पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें बताया कि 17 दिसंबर 2023 रात को लगभग 9 बजे के करीब उसका मकान मालिक आया, घर पर कोई नहीं था मौके का फायदा उठाकर उसने जबर्दस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं।

दबिश देकर हुई गिरफ्तार
पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन भी किया गया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झुंझुनू के बस स्टैंड के पास है, जिसको मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें