फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद दिखने लगा असर, जनता बोली- भला हो कलेक्टर का

Thu, 15 Feb 2024 10:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu News: झुंझुनू कलेक्टर के सख्त रवैया के कारण बीडीके अस्पताल में दिखने लगा असर, जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बीडीके अस्पताल में अब मरीजों के एक्स रे रिपोर्ट लेने में समय पहले की तुलना में कम लगने लगा है। कारण यह है कि एक्स-रे के प्रिंट के लिए नई सीआर (कम्प्यूटराईज्ड रिपोर्ट) मशीन अस्पताल प्रशासन ने खरीद कर चालू कर दी है। गौरतलब है कि जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल एवं तत्कालीन एडीएम चंदन दुबे ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद दिखने लगा असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के लिए पीएमओ डॉ. कमलेश झाझड़िया द्वारा हॉस्पिटल क्वालिटी टीम (एसक्यूटी) बनाई गई, जिसमें वार्डवार अलग-अलग चिकित्सकों को प्रभारी बनाकर सफाई कर्मचारियों व कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई। यह टीम साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं की कमियों का निरीक्षण कर उसे दूर करने का कार्य करती है।

विज्ञापन


अस्पताल में कौन सा चिकित्सक कहां बैठता है, उनका ड्यूटी समय क्या है? इसकी जानकारी भी चस्पा की गई है, साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी फ्लैक्स लगाए गए हैं। अस्पताल के आपातकालीन विभाग का मेंटनेस, मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य भी करवाया जा रहा है। वहीं पार्किंग के लिए भी व्यवस्था का कार्य जारी है। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था
पीएमओ डॉ झाझड़िया ने बताया कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पर्ची काउंटर व दवा वितरण केंद्र (डीडीसी) भी बनाया गया है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। अन्यथा मरीजों की संख्या अधिक होने पर उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं पर कार्य किया जा रहा है। नई एक्स रे सीआर मशीन 2 दिन पहले चालू की गई है, जिससे एक्स रे रिपोर्ट लेने में पहले की तुलना में कम समय लगता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से पर्ची काउंटर व डीडीसी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें