फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu Crime: महिला नर्सिंगकर्मी के साथ दुष्कर्म, सरकारी क्वार्टर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Sat, 22 Jun 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu Crime: सुजानगढ़ इलाके के ग्रामीण क्षेत्र में महिला नर्सिंगकर्मी से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दरवाजा तोड़कर नर्सिंगकर्मी के क्वार्टर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाने में इसका मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
महिला नर्सिंगकर्मी के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविदा पर एएनएम पद पर कार्यरत पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पिंटू कड़वा नामक युवक ने कुछ दिन पहले उसे फोन किया। इस पर एएनएम ने उसका फोन को काट दिया। बाद में उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।

विज्ञापन


बीती रात को वह युवक क्वार्टर के आगे का दरवाजा बंद कर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपी ने पीड़िता को घसीटा व मोबाइल छीनकर बाहर फेंक दिया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा व कुछ किया तो जान से मार दूंगा।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत महिला का मेडिकल करवाया। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। वहीं, मामले को लेकर चिकित्साकर्मियों में विरोध है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें