फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: झुंझुनू में 12 साल की मासूम से बुजुर्ग ने की दरिंदगी, दो माह की गर्भवती हुई नाबालिग तब हुआ खुलासा

Tue, 10 Sep 2024 07:07 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू में 12 साल की नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। नाबालिग उसके घर साफ-सफाई का काम करती थी और आरोपी उसे झांसा देकर लंबे समय तक दरिंदगी करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की टेबलेट दी, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि आरोपी  नाबालिग लड़की आरोपी के घर में साफ-सफाई का काम करती थी। नाबालिग को झांसा देकर बुजुर्ग उसके साथ दरिंदगी करता रहा, किसी को बताने पर उसे धमकी देकर चुप कराता रहा।
विज्ञापन


झुंझुनू में 12 साल की नाबालिग के साथ पास रहने वाले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ी और ब्लीडिंग हुई, तो मां उसे अस्पताल ले गई, जहां पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ गलत काम किया और गर्भपात की टेबलेट दी। टेबलेट के बाद अत्यधिक ब्लीडिंग हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नाबालिक की मां ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि 28 अगस्त को 12 साल की बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसको ब्लीडिंग शुरू हो गई। वह बहुत डरी हुई थी। वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची दो माह की गर्भवती है। बच्ची से पूछा गया तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया है। पड़ोस में युवक ने 27 अगस्त को मासूम को गर्भ गिराने की टेबलेट भी लाकर दी थी। टेबलेट लेने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे झुंझुनू के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में 5 सितंबर को मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। नाबालिक लड़की आरोपी के घर में साफ-सफाई का काम करती थी। नाबालिक को झांसा देकर बुजुर्ग उसके साथ दरिंदगी करता रहा, किसी को बताने पर उसे धमकी देकर चुप कराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें