फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: चिड़ावा में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के गेट बंद किए, नारेबाजी कर धरने पर बैठे

Fri, 28 Apr 2023 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

गर्मी की शुरुआत होते ही झुंझुनं जिले में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। पूरे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के गेट बंद कर नारेबाजी किए।
विज्ञापन
नारेबाजी कर धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं में चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर-10 चौधरी कॉलोनी के लोगों ने पिछले चार महीने से वार्ड में पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। शुक्रवार को वार्ड वासियों ने जलदाय विभाग पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जलदाय विभाग के गेट बंदकर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया ने बताया कि वार्ड में पिछले चार महीने से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, पहले भी विभाग को इस संबंध में अवगत करवाया था। विभाग ने एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वार्डवासी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया के नेतृत्व में आक्रोशित वार्डवासियों ने जलदाय विभाग पर धरना शुरू कर दिया है।

धरने पर बैठे लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि वह अपनी इस मांग को लेकर कई बार प्रशासन के सामने गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हुआ है। वहीं, धरने पर बैठे हुए लोगों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही उनकी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें