फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: सिरियासर कलां में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर BJP ने किया प्रदर्शन, आरोपी युवक IT एक्ट में गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने सदर थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने पुलिस से मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
BJP ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले के सियासरकलां में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सदर थाने के सामने आरोपी युवक जावेद पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता बबलू चौधरी और जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान बबलू चौधरी ने कहा कि हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। हम चाहते हैं कि इस मामले में पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर करे, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म जाति के खिलाफ अपनी टिप्पणी न करें।

इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है। लेकिन बीजेपी नेता आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। आरोप है कि कांग्रेस राज में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें