फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: विदाई समारोह के दौरान चाकूबाजी, दो छात्र घायल, मोबाइल को लेकर हुआ विवाद

Sat, 07 Feb 2026 07:52 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: झालावाड़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विदाई समारोह के दौरान एक बाहरी युवक ने दो छात्रों पर चाकू से हमला किया। मोबाइल फोन को लेकर हुई इस घटना में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। 
विज्ञापन
झालावाड़। चाकूबाजी के बाद घायल छात्र चेचट अस्पताल में इलाज करते हए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के कोटा क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेचट में शनिवार को 12वीं कक्षा के विदाई समारोह के दौरान हड़कंप मच गया। स्कूल परिसर के बाहर एक बाहरी युवक ने दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत चेचट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


बाहरी युवक ने छात्रों पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्कूल में 12वीं कक्षा का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान दोनों छात्र कुछ देर के लिए स्कूल गेट के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक बाहरी युवक वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश तथा मोबाइल फोन के विवाद को लेकर अचानक दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमलावर आरोपी फरार
हमले में एक छात्र के सीने में वार हुआ, जबकि दूसरे छात्र के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। छात्रों की चीख-पुकार सुनकर शिक्षक और अन्य विद्यार्थी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। घायल छात्रों का इलाज चेचट अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने क्या बताया?
पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपी पहले उसके दोस्त का मोबाइल चेक करने लगा था। मोबाइल देने से इंकार करने पर आरोपी ने उसके दोस्त के सीने पर चाकू से वार किया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से उसके नाक और सिर पर हमला किया और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: कर्ज चुकाने के लिए आरोपी ने बुजुर्ग को उतारा था मौत के घाट, पुलिस की कस्टडी में खोला राज
विज्ञापन


पुलिस का क्या कहना?
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही चेचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घायल छात्रों के बयान अस्पताल में दर्ज किए गए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें